Kanpur: पुलिस की लचर कार्रवाई से कारोबारी परेशान, बोला- आरोपी की सूचना देने वाले को दूंगा 51 हजार, जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नकली नोट देकर असली चेन ले जाने की घटना में पुलिस की लचर कार्रवाई से परेशान कारोबारी ने जनता से मदद मांगी है। उन्होंने आरोपी के बारे में सूचना देने वाले को खुद ही 51 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की है। घटना के चार दिन फीलखाना पुलिस के हाथ खाली है। वहीं पुलिस केवल जांच करने की बात अलाप रही है। 
    
बिरहाना रोड स्थित न्यू पुष्पांजलि ज्वैलर्स में 19 फरवरी को दो युवक पहुंचे। उन्होंने चार लाख रुपये की दो सोने की चेन ली और बदले में कारोबारी को चूरन के पांच सौ नोटों की गड्डी थमा दी थी। इस पर ज्वैलर्स कमल किशोर गुप्ता ने उसमें से एक आरोपी अजय उर्फ रिशु बाजपेई को पकड़कर फीलखाना पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि दूसरा मौके से भाग निकला था। कमल किशोर ने पुलिस को तहरीर के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे थे। चूरन वाले नोट भी पुलिस को दे दिए हैं। 

उसके बाद भी पुलिस से जब भी चेन बरामद कराने की बात कही जाती है, तो जांच की बात कहकर जल्द आरोपी को पकड़ने को कहा जाता है। इस संबंध में फीलखाना इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला था कि वह लोग शुक्लागंज से आए थे। वहां तक दबिश दी गई, लेकिन दूसरा आरोपी हाथ नहीं लगा है। एक मोबाइल नंबर मिला था वह भी स्विच ऑफ जा रहा है। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur में कूड़ा फेंकने का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, घर में घुसकर किया बैड टच, फाड़े कपड़े, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार