Kanpur में कूड़ा फेंकने का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, घर में घुसकर किया बैड टच, फाड़े कपड़े, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, अमृत विचार। नजीराबाद थानाक्षेत्र में घर के सामने कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर एक परिवार ने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर बैडटच किया। घटना के बाद पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरोजनी नगर निवासिनी महिला के अनुसार इलाके में सौरभ शुक्ला, पवन कुमार गौतम, सुधीर गौतम उर्फ बद्री और अमित वर्मा रहते हैं। आरोपी आए दिन उसके घर के बाहर कूड़ा फेंकते थे। उन्होंने इसका कई बार विरोध किया, तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो जाते थे। महिला के अनुसार 31 दिसंबर 2024 को शाम सात बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान सभी आरोपी उसके दरवाजे पहुंच गए उसे जातिसूचक शब्दों में गालियां देने लगे मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही आरोपियों ने बैड टच किया।
यहां तक के उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जिस पर आरोपी धमकाते हुए मौके से भाग निकले। महिला का आरोप है, कि थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। इस संबंध में नजीराबाद थाना प्रभारी राज केसर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Kanpur में किसान की मौत: रात में खाना खाकर सोए, सुबह बिस्तर पर मृत मिले, मचा हड़कंप
