शाहजहांपुर: न्यायालय से फरार चल रहे हत्या के आरोपी के घर कुर्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुटार, अमृत विचार। न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की कर पुलिस ने सामान गांव के ही एक व्यक्ति सुपुर्द कर दिया। क्षेत्र के हीरपुर गांव मे रहने वाले हरजिंदर सिंह पर साल 2014 में हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे वह जेल भी गया था। लेकिन जेल से जमानत मिलने के बाद कुछ पेशी पर ही न्यायालय में हाजिर हुआ। 

उसके बाद उसने पेशी पर जाना बंद कर दिया था। न्यायालय के कई बार सम्मन भेजने पर भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। जिसके बाद न्यायालय ने उसके घर की कुर्की का आदेश पुलिस को दे दिया था। रविवार को न्यायालय के आदेश पर एसआई रतिराम व एसआई अशोक कुमार अपनी टीम के साथ अभियुक्त हरजिंदर सिंह के घर पहुंचें और उनके घर के सामान को कुर्क किया। कुर्क किए गए सामान को गांव के ही वीरेंद्र के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि न्यायालय के कई बार सम्मन भेजने के बाद भी अभियुक्त जाहिर नहीं हुआ था। न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर कुर्की की कार्यवाई की गई है।

संबंधित समाचार