काबुल रॉकेट हमले में अब तक 10 लोगों की मौत, 51 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 23 रॉकेटों से किए गए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 51 अन्य घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी पाजहॉक ने रविवार को प्रथम उपराष्ट्रपति अमिताभ सालेह का हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले की रिपोर्टों में …

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 23 रॉकेटों से किए गए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 51 अन्य घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी पाजहॉक ने रविवार को प्रथम उपराष्ट्रपति अमिताभ सालेह का हवाले से यह जानकारी दी है।

इससे पहले की रिपोर्टों में मध्य काबुल के विभिन्न क्षेत्रों में हुए विस्फोटों में आठ नागरिक मारे जाने और 50 अन्य घायल होने की बात कही गई थी। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार शनिवार की सुबह काबुल में 23 रॉकेटों द्वारा हमला किया गया था।

राजधानी में ईरानी दूतावास ने बाद में दिन में ने बताया कि कि एक रॉकेट दूतावास पर गिरा है। इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

संबंधित समाचार