फर्रुखाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, केंद्र व्यवस्था को दिए नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने प्रथम पाली के परीक्षा केंद्र फिरोज गांधी इंटर कालेज कमालगंज, आर पी इंटर कालेज कमालगंज, प. जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी, लल्लूवंशी इंटर कालेज इकडरिया जहानगंज, एम एल इंटर कालेज सिरौज, दयाराम इंटर कालेज, बद्रीनगर कुंदन गनेशपुर, रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में सभी जगह परीक्षा सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा कालेज में परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रकाश व्यवस्था व कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे का संचालन चेक किया गया। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिये निर्देशित किया गया। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर परीक्षा कंट्रोलरूम का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें- आई परीक्षा की घड़ी, बच्चे न करें हड़बड़ी: कानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी
