अयोध्या: युवक ने कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या वृद्ध की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र स्थित मणि पर्वत के पास स्थित मनुहरि कुंड पर कबाड़ बीनने वाले एक युवक ने वृद्ध की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक कानपुर का निवासी था, बगल में स्थित वृद्धाश्रम में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है।

कानपुर नगर के सिविल लाइन थाना बाबा घाट निवासी लालता प्रसाद (66) आठ फरवरी से मणि पर्वत स्थित वृद्धाश्रम में रह रहा था। सोमवार की सुबह करीब 7:10 बजे वह रोज की तरह बगल में स्थित मनुहरि कुंड पर धूप सेंकने के लिए गया था। 

इसी स्थान पर करीब 27-28 साल का युवक जो कबाड़ बीनता था, रहता है। दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ, जिस पर युवक ने वृद्ध के सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। चौकी प्रभारी बृजमोहन पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-MP GIS 2025: एमपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचने पर पीएम मोदी ने मांगी माफी, जानें क्या था कारण

संबंधित समाचार