Kanpur: गोकशी करने वाले दो आरोपी मांस के साथ गिरफ्तार, औजार भी बरामद, आरोपियों ने कबूला गुनाह
कानपुर, अमृत विचार। गोकशी करने वाले दो आरोपियों को चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से एक क्विंटल मांस समेत मवेशी काटने के औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना ने बताया कि रविवार की देर रात सूचना पर सनिगवां स्थित डबल स्टोरी कालोनी के खाली प्लॉट पर फोर्स के साथ छापेमारी की। जहां पर दो आरोपी मिले। आरोपियों के पास से डीप फ्रीजर में रखा एक क्विंटल मांस समेत मवेशियों के काटने के औजार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ। आशंका है, कि पकड़ा गया मांस गोवंश का है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सनिगवां डबल कॉलोनी निवासी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद हसन बताया गया। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे लोग गोकशी कर मांस को बेचते हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम में एफआईआर दर्ज किया है। वहीं बरामद हुए मांस को जांच के मथुरा स्थित पशुपालन विभाग की फार्मेसी लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
