कासगंज: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कासगंज, अमृत विचार। ढोलना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

ढोलना थाना क्षेत्र के गांव बिरसुउआ निवासी भूपेंन्द्र (29) पुत्र बृहम्मा नंद निवासी सोमवार की सुबह बाइक द्वारा अपनी ससुराल क्षेत्र के गांव नगला रज्जी जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक क्षेत्र के गांव गढी चकेरी मार्ग स्थित चकेरी दरवाजे के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे भूपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भूपेन्द्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहीं युवक की मौत की खबर सुन उसके परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: पहले दिन ही हाईस्कूल में 1189 और इंटरमीडिएट में 1731 ने छोड़ी परीक्षाएं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात