Bareilly: लाखों किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि, क्या आपको मिली?

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार: जिले के पांच लाख 42 हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि की 19वीं किस्त सोमवार को पहुंच गई। आईवीआरआई स्थित केंद्रीय विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। यहां मोटे अनाज के प्रति किसानों में जागरूकता बढ़ाने को किसान गोष्ठी की गई।

मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद ने किसानों को सम्मान निधि के प्रमाण पत्र बांटे। एक किसान को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। उन्होंने परिसर में विभाग की ओर से लगे खेती से जुड़े स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

उप कृषि निदेशक अभिनंदन सिंह ने कहा के मोटे अनाजों को कम पोषक मृदा दशाओं में भी आसानी से उगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने दलहन-तिलहन उत्पादन, फसल बीमा, पॉली हाउस से खेती, पशुपालन आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रगतिशील किसानों ने भी खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। गोष्ठी में जिले के करीब 200 किसानों ने भाग लिया। रामनगर के प्रगतिशील किसान संजय कुमार सक्सेना ने कहा किसान कम से कम अपने लिए ही सही मोटा अनाज अवश्य पैदा करें। प्रगतिशील किसान सर्वेश और मनोज ने भी मोटे अनाज के बारे में बताया। संयुक्त कृषि निदेशक डाॅ. राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, सीवीओ मनमोहन पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: सड़क निर्माण के लिए जारी हुए 39.48 लाख, रोडवेज बसें चलने की जगी उम्मीद

संबंधित समाचार