बरेली: सिपाही पर FIR, कार में मिला था पत्नी का शव, पिता बोला- जहरीला इंजेक्शन देकर मारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। फरीदापुर इनायत खां में खेत के किनारे खड़ी कार में शनिवार दोपहर मृत मिली सिपाही की पत्नी के मामले में महिला के पिता ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सिपाही से पूछताछ कर रही है।

पीएसी आठवीं वाहिनी में तैनात सिपाही रवि की पत्नी मीनू के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रवि ने पीएसी में भर्ती होने से पहले डी फार्मा किया था। जिससे उसे दवाइयों के बारे में पूर्ण जानकारी थी। रवि पहले भी कई बार मीनू को मारपीट कर घर से निकाल चुका है, लेकिन पारिवारिक समझौते के बाद उन्होंने मीनू को उसके साथ भेज दिया था। लेकिन इसके कुछ दिन बाद रवि ने बेटी का गला दबाया, किसी तरफ वह बच गई। जब इसके बारे में रवि से पूछा तो वह बोला पता नहीं क्या हो गया था, मैं होश में ही नहीं था।

जिसके बाद समझौते के बाद फिर से मीनू को रवि के साथ भेज दिया। पिता का आरोप है की शनिवार दोपहर रवि मीनू को कार से दवा दिलाने के बहाने फरीदापुर के जंगल की तरफ ले गया और गाड़ी लॉक कर सिरिंज से कई बार जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी। बाद में उसने बेहोशी का नाटक कर कार से नीचे लेट गया। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है । पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bareilly: क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सतर्क, सैन्यकर्मी को लग गई लाखों रुपये की चपत

संबंधित समाचार