रामपुर : नकवी ने किसान मेले का किया आगाज, बोले-पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा विजय पताका फहरा रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सनातन के प्रति सांप्रदायिक असहिष्णुता की सनक और सुशासन के प्रति सामंती आक्रमण की साजिश से सावधान रहना होगा। मिलक के रठौंडा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक किसान मेले के उद्घाटन पर नकवी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुनबे के कुंड में कैंद कुंठित झुंड परिवार के पराजित प्राणियों की पाखण्डी प्रयोगशाला बन गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कांग्रेस-सपा के हमले का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि इसी मोदी-योगी फोबिया बीमारी ने कांग्रेस एंड कम्पनी को बिना जमीन का जमींदार और बिना जनादेश का जागीरदार जैसा बना दिया है। यही गलतफहमी उन्हें जनाधार में जीरो, अहंकार में हीरो बनाती जा रही है। छद्म सेक्युलर सिंडिकेट की सनातन असहिष्णुता धुन, भारतीय संस्कार पर आक्रमण की धूर्तता  का रूप ले चुकी है। भारतीय संस्कार, संस्कृति, सोंच पर धावे की धूर्ततापूर्ण धुन को धूलधूसरित करने की जरूरत है।

सुल्तानी गुरूर, सामन्ती सुरूर में चकनाचूर कुनबे के कुंड में कैद कुंठित झुंड हजम नहीं कर पा रहा है कि सनातन की सोंच-सुशासन का संकल्प सफलता के कीर्तिमान स्थापित करते कैसे आगे बढ़ रहा है। इसी कुंठित सोंच, सनक, साज़िश का परिणाम है कि कांग्रेस सिमटती, सिकुड़ती जा रही है। कभी मुल्क की पार्टी रही आज मोहल्ले की महंगी होती जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार विजय पताका फहरा रही है। वहीं कांग्रेस का नेतृत्व गठबंधन पराजय की पटकथा में जुटा है। केंद्र में पहली गैर कांग्रेस सरकार है जो बिना कांग्रेस के सपोर्ट, कुनबे के रिमोट के सुशासन का सफल सफर आगे बढ़ा रही है। सत्ता को परिवार की संपत्ति समझने वालों की यही सबसे बड़ी समस्या है।

ये भी पढे़ं : Abdullah Azam: अब्दुल्ला आजम खान 17 महीने बाद जेल से रिहा, सपा सांसद रुचि वीरा समेत कई नेता हरदोई पहुंचे

संबंधित समाचार