हाथरसः अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हाथरस, अमृत विचारः हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में मुरसान-सादाबाद मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बुधवार को बताया कि मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मगटई गांव के निवासी दो युवक किसी काम से मंगलवार की शाम को मुरसान कस्बे आये थे। उन्होंने बताया कि वे रात करीब नौ बजे अपने घर लौट रहे थे, तभी मुरसान-सादाबाद मार्ग पर आरबीएस कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र और ननकेश के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 18-19 वर्ष है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ेः 26 फरवरी का इतिहासः आज के दिन ही भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर पुलवामा का बदला लिया था

संबंधित समाचार