अयोध्या में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम...

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: महाशिवरात्रि के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान करके और मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद, अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दौरान आसपास के जनपदों से भी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए रामनगरी आ रहे हैं।

Untitled design - 2025-02-26T111100.108

सरयू नदी के किनारे राम पैड़ी पर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर सुबह 3:00 से ही श्रद्धालु भारी संख्या भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए आतुर दिखे।  नागेश्वर नाथ का यह मंदिर भगवान राम के पुत्र लव द्वारा स्थापित किया गया था l यहां प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि पर भारी संख्या में लोग दर्शन पूजन करने अयोध्या आते हैं। नागेश्वर नाथ मंदिर में इस बार भी शिवरात्रि का बड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार विशेष रूप से वैदिक रीति रिवाजों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का परिणय सूत्र में बंधन होगा। शिव-पार्वती विवाह का आयोजन भी किया गया है। भोलेनाथ की बारात नगर भ्रमण पर भी निकलेगी, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी।

भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के बेहतर इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है, और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। इस दौरान श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ महाशिवरात्रि की पूजा कर रहे हैं, जिससे अयोध्या में आस्था का वातावरण बना हुआ है।

यह भी पढ़ेः महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान: सीएम योगी ने भोलेनाथ को समर्पिक किया आज का दिन, 65 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी

संबंधित समाचार