कन्नौज में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़...50 हजार का इनामी गिरफ्तार: डकैती के मामले में चल रहा था वांछित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। कन्नौज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस व 5000 रुपये बरामद हुये। बदमाश 50,000 हजार रुपये की डकैती में वांछित चल रहा था। 

पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम ठठिया-मानपुर रोड़, अहमदपुर रौनी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सुल्तान मोगिया निवासी सित्रवासा चक थाना कैंट जनपद गुना मध्यप्रदेश बताया। बदमाश के खिलाफ अवैध शराब, डकैती, गैंगस्टर समेत करीब 10 मामले दर्ज है। वर्ष 2023 में मकरंदनगर में बड़ी डकैती में बदमाश शामिल था। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। वह 15 माह से गैंगस्टर एक्ट में वांछित भी चल रहा था। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

ये भी पढ़ें- Kanpur: 65 वर्षीय वृद्ध ने 7 वर्ष की बच्ची से की गंदी हरकत, पिता को आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी बेटी, जानिए मामला

संबंधित समाचार