कानपुर में शोहदे ने 50 सेकेंड में महिला को 14 थप्पड़ जड़े: युवक भाई छुड़वा दो आगे से नहीं करेंगे...कहकर लगाता रहा गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बेकनगंज थानाक्षेत्र में बुधवार को सरेराह बाजार में शोहदे ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी उसे अश्लील कमेंट करने लगा। जिसके बाद महिला ने शोहदे को बीच बाजार में जमकर पीटा। महिला ने युवक का कॉलर पकड़ा, फिर 50 सेकेंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए।

इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। किसी ने एक्स पर घटना का वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

बेकनगंज बाजार में एक महिला गृहस्थी का कुछ सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान एक शोहदे ने उसे देखकर कुछ कमेंट कर दिया। महिला ने पहले एक दो बार उसकी टिप्पणी पर अनदेखा किया, लेकिन जब वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो महिला ने युवक को बीच बाजार में दबोच लिया। 

इस घटना का एक वीडियो भी बुधवार को सामने आया। इसमें महिला युवक का कॉलर और बाल पकड़कर उसे एक के बाद एक थप्पड़ मारती दिख रही है। 50 सेकेंड के वीडियो में महिला ने आरोपी को 14 थप्पड़ जड़े और जमीन पर गिराकर पीटा। इसके बाद युवक वहां से बचते-बचाते हुए भागता दिखाई दे रहा है। 

इस संबंध में एसीपी अनवरगंज अभिषेक राहुल ने बताया कि घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद आरोपी बजरिया निवासी अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

भाई छुड़वा दो आगे से नहीं करेंगे 

वायरल वीडियो में शोहदा महिला के आगे गिड़गिड़ाते हुए बोला कि भाई छुड़वा दो, फिर आगे से ऐसा नहीं करेंगे। वीडियो में एक दूसरे शख्स की आवाज भी आ रही है कि तुम बहुत कलाकारी करते हो, यहां सब तुमसे परेशान हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर में गन फैक्ट्री के कर्मचारी और अधिकारी परेशान...बंदरों का आतंक, खाना तक उठा ले जाते, जरूरी कागज तक फाड़ रहे

संबंधित समाचार