बरेली: 43 लाख अफीम के साथ महिला  गिरफ्तार, झारखंड से अफीम लाकर जिले भर में करती थी सप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झारखंड से अफीम लाकर जिले में सप्लाई करने वाली देवीपुर थाना भमोरा निवासी रिजवाना बेगम को सुभाषनगर थाना क्षेत्र से स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से दो किलो नौ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत 43 लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ टीम ने आरोपी महिला को सुभाषनगर पुलिस को सौंप दिया।

एसटीएफ एसपी अब्दुल कादीर ने बताया कि टीम मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों की तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि सुभाष नगर पुलिया के पास रेलवे के खंडहर क्वार्टरों के पास से होकर एक महिला अफीम लेकर जाने वाली है। टीम ने आरोपी महिला को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ पर आरोपी महिला ने बताया कि बरामद अफीम वह झारखंड के चतरा से अखिलेश नाम के व्यक्ति से लेकर आई थी। उसने बताया कि इसे वह स्थानीय लोगों और पंजाब के करनाल के जसवंत नाम के व्यक्ति को मोटी रकम में सप्लाई करती थी। वह यह काम कई वर्षों से कर रही थी।

ये भी पढ़ें- Bareilly: 12 साल की बच्ची को सौतेली मां ने बेचा, तीन युवकों ने 5 दिन तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

संबंधित समाचार