Bareilly: '50 फीसदी वसूली नहीं हुई तो नीचे से ऊपर तक सब नपेंगे', नगर आयुक्त की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

टैक्स विभाग को दिया गया है कि 129 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य

बरेली, अमृत विचार। हाउस टैक्स की कम वसूली पर नगर निगम का माहौल गर्म है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बुधवार को फिर टैक्स विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर वसूली की स्थिति की जोनवार समीक्षा की और चेतावनी दी कि 50 फीसदी से कम वसूली पर टैक्स विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उनके वेतन भी रोके जा सकते हैं।

बुधवार को महाशिवरात्रि के अवकाश के बाद भी नगर आयुक्त ने टैक्स विभाग के अधिकारियों को नगर निगम बुलाकर लंबी बैठक की। उन्होंने टैक्स विभाग के अधिकारियों से पूछा कि 129 करोड़ की वसूली का लक्ष्य कैसे पूरा किया जाएगा। सभी अधिकारियों ने अपने जोन में वसूली की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी लेकिन शत-प्रतिशत वसूली के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

नगर आयुक्त ने वसूली की दयनीय स्थिति पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र को सख्त नाराजगी जताई और इसी सप्ताह वसूली में सुधार लाने का निर्देश दिए। इसके बाद जोन वार समीक्षा की गई। हर जोन में तैनात राजस्व निरीक्षकों से उन्हें आवंटित भवनों की सूची और उसके सापेक्ष की गई वसूली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी जोन में 50 प्रतिशत से कम वसूली हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bareilly: अवैध संबंध के चलते की सिपाही ने पत्नी की हत्या, दोनों मददगार दोस्तों को भी पुलिस ने दबोचा

संबंधित समाचार