कानपुर में RO लगाने के लिए पार्षद ने व्यापारियों से मांगी सहायता, Video जारी कर बोली- मजबूरन गहने बेंच करनी पड़ेगी व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम और जलकल की ओर से समाधान न करने पर पार्षद ने की अपील

कानपुर, अमृत विचार। जूही बंबुरहिया व जूही गढ़ा के भूजल में क्रोमियम व मरकरी पाए जाने के बाद क्षेत्रीय पार्षद ने सबमर्सिबल पंपों में आरओ लगवाने के लिए व्यापारी संगठनों से मदद मांगी है। पार्षद ने आरोप लगाते हुये कहा कि पत्राचार के बाद भी नगर निगम व जलकल कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। अगर व्यापारिक संगठनों ने सहयोग न किया तो उन्हें अब मजबूरन गहने बेंच कर संबमर्सिबल में आरओ लगवाना पड़ेगा। 

जूही बंबुरहिया व जूही गढ़ा में बीते कई सालों से लोगों को दूषित पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बीते 18 नवंबर को एनजीटी की टीम ने जूही बंबुरहिया स्थित सबमर्सिबल पंप की जांच की थी, जिसमें चौकाने वाले आंकड़े सामने आए। पानी में 2.32 ग्राम मरकरी व क्रोमियम पाया गया था। 

दूषित पानी से करीब 17 हजार की आबादी प्रभावित है। जांच रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्रीय पार्षद ने शालू कनौजिया ने जलकल जीएम व महापौर प्रमिला पांडेय ने 1400 फीट बोरिंग व 2000 मीटर पानी की लाइन बिछाने के साथ क्षेत्र के 12 सार्वजनिक सबमर्सिबलों पंपों में आरओ लगवाने की लिए पत्र लिखा था। पार्षद ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी जलकल व नगर निगम की ओर से कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। 

जिसके बाद सबमर्सिबल पंपों में आरओ लगवाने के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश मारबल मार्केट समिति, मारबल मार्केट एसोसिएशन, किदवई नगर व्यापार मंडल, दोसर वैश्य, जगन्नाथ सेवा समिति, किराना व्यापार मंडल समेत अन्य व्यापारिक संगठनों को पत्र लिख मदद मांगी है। पार्षद ने 500–500 लीटर के 4 सबमर्सिबल पंपों में आरओ की व्यपारिक संगठनों से मांग की है। अगर मदद नहीं मिली तो वह अपने गहने बेंच कर आरओ लगवाने का काम करेंगी।

ये भी पढ़ें- महापौर जी…सफाई के लिए नहीं आता कोई कर्मचारी; कानपुर में Mayor बोलीं- अब शिकायत आने पर नपेंगे जिम्मेदार

संबंधित समाचार