बरेली: जगन्नाथ स्वामी मंदिर के महंत पर हमला
बरेली,अमृत विचार। मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा करना चाह रहे युवक से घर जाने को कहा तो उसने महंत पर हमला बोल दिया। महंत का चेला जब उन्हें बचाने के लिए आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे महंत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर …
बरेली,अमृत विचार। मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा करना चाह रहे युवक से घर जाने को कहा तो उसने महंत पर हमला बोल दिया। महंत का चेला जब उन्हें बचाने के लिए आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे महंत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के बाग वृगटान मोहल्ले में स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर पर महंत राम नारायन दास रहकर वहां देखभाल करते हैं। भमोरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी महंत सोवरन दास जो कि रामजानकी मंदिर का महंत है। सोवरन कुछ दिन से अपने गुरू के पास आकर ही रह रहा था। आरोप है कि मोहल्ले का ही रहने वाला प्रमोद जबरन मंदिर पर अपना कब्जा करना चाह रहा है।
आरोप है कि रविवार को वह मंदिर प्रगांण में खड़ा था। इसी बीच महंत नारायान दास ने उसे घर जाने के लिए बोल दिया। उसके बाद वह गाली-गलौज करने लगा। गाली का विरोध करने पर प्रमोद ने मारपीट शुरू कर दी। गुरु को बचाने आए सोवरन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल हालात में थाने पहुंचे महंत की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी प्रमोद को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
