कानपुर में आईटीबीपी जवान का पेड़ से लटका मिला शव: फोरेंसिक और पुलिस ने की छानबीन, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 

कानपुर, अमृत विचार। आईटीबीपी जवान का शव गुरुवार महाराजपुर कैंपस में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस और फोरेंसिक ने घटना की जांच शुरू की। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

महाराजपुर में आंध्रप्रदेश सिराकाकुलम शारदा नगर कोरी काना निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 32वीं वाहिनी में तैनात कॉन्स्टेबल 35 वर्षीय रवि कुमार का शव कैंपस के जंगल में पेड़ से लटका मिला। साथी जवानों ने घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी। 

परिवार में पत्नी कमला दो बच्चे एक बेटी व एक बेटा हैं। वे लोग गुजैनी में आईटीबीपी की कालोनी में रहते हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की छानबीन की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह शराब का अधिक सेवन करते थे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में अपार्टमेंट के भूतल में आग, महिला ने लगाई छलांग...15 लोग का किया गया रेस्क्यू, छह बेजुबानों की भी बचाई जान 

संबंधित समाचार