बिजनौर : पशुओं के लिए जंगल में चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने मार डाला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर (उप्र)। बिजनौर जिले में जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला को तेंदुए ने मार डाला। ग्रामीण वन ‌विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। मृतका की पहचान सुमन (35) के रूप में हुई है। मामला चांदपुर के चौधेडी गांव का है।

वन रेंज अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के चौधेड़ी गांव की निवासी जयपाल की पत्नी सुमन (35) बृहस्पतिवार की शाम को जंगल में चारा लेने गयी थी। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गयी और रात में उसका आधा खाया हुआ शव एक खेत में मिला। कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और वन अधिकारी तेंदुए का पता लगाने के लिए इलाके की तलाशी ले रहे हैं। 

ये भी पढे़ं : Bijnor News: दो मार्च को बिजनौर पहुंचेंगीं बेल्जियम की राजकुमारी, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा  

संबंधित समाचार