फर्रुखाबाद में पुराने विवाद में महिला ने अधिवक्ता को पीटा: पुलिस ने हिरासत में लिया, डीएम कार्यालय में किया हंगामा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला और युवक ने अधिवक्ता के साथ लात-घूसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। अधिवक्ता की पिटाई देखकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। यह नजारा देख कर पास में मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को दबोच लिया और कलेक्ट्रेट में खींच कर ले आए और एक कमरे में बैठा दिया। इसके बाद में अधिवक्ताओं ने महिला को अंदर बिठाए जाने पर हंगामा काटने लगे।
पीड़ित अधिवक्ता ने जिलाधिकारी को नगर पंचायत खिमसेपुर के रहने वाले अधिवक्ता शिवकुमार सिंह पुत्र पातीराम शुक्रवार को कचहरी फतेहगढ़ में जमीनी विवाद के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी अखिलेश पुत्र मोहन व उसका पुत्र कचहरी से जाते समय राजकीय बालक इंटर कॉलेज के पास पहले से घात लगाकर घेर लिया। इसके बाद उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर कहा कि बहुत बड़ा वकील बनता है, आज इसकी वकालत उतार दो, कहकर मारपीट करने लगे।
पीड़ित अधिवक्ता की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व अन्य वकील भाई अरुण कुमार, लवीस यादव आ गए और बचाया। अगली बार नहीं बचेगा की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
