लखीमपुर खीरी: एसएसबी कमांडेंट बोले-तालमेल कायम रखने को नेपाली भाषा का ज्ञान जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पलियाकलां, अमृत विचार। एसएसबी कमांडेन्ट रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने कहा है कि प्रत्येक जवान और अधिकारी को नेपाली भाषा का ज्ञान अवश्य होना चाहिए, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों से बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके और प्रभावी गश्त एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कमांडेन्ट ने शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल की 39 वीं वाहिनी मुख्यालय पलिया में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले सम्मेलन की शुरुआत एसएसबी के शीर्ष गीत के साथ की गई, जिसमें बल के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रकट किया गया है। पश्चात कमांडेन्ट ने निर्देश दिए कि सभी अपने क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जानकारी रखें, जिससे ऑपरेशन संबंधी कार्यों को अधिक सुगमता से किया जा सके। उन्होंने कार्मिकों को स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी। सम्मेलन में बल के महानिदेशक से प्राप्त डिस्क को कमांडेंट ने कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया। अंत में राष्ट्रीय गान और वाहिनी के शहीद कार्मिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देने के साथ सैनिक सम्मेलन का समापन किया गया।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

संबंधित समाचार