लखीमपुर खीरी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
पलियाकलां, अमृत विचार। भीरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटहिया निवासी एक वृद्ध महिला की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।
पलिया से भीरा जाने वाले मार्ग पर शारदा पार गांव मटहिया निवासी महिला लज्जावती पत्नी राम औतार ( 65 वर्ष) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की उन्नीसवीं किस्त निकालने भीरा बैंक जा रही थी। गांव से निकलते ही वह जैसे ही सड़क पार करने लगी कि उसी बीच भीरा-पलिया राष्ट्रीय मार्ग से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन आनन फानन में बिजुआ सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए ओयल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: सालों रहे गैरहाजिर...अब मास्साब और टीचर दीदी बर्खास्त!
