लखीमपुर खीरी: अलग-अलग सडक हादसों में दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो युवको की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

नेशनल हाईवे 730 पर गुरुवार रात केशवापुर में एक पेट्रोल पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से सौठन पिपरहिया निवासी साइकिल से अपने गांव जा रहे उस्मान अली (40) सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। नगर की खुटार रोड स्थित दतेली बाईपास मोड पर गुरुवार रात एक बजे हुए सड़क हादसे में जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के ग्राम नौगवा निवासी ई-रिक्शा चालक मुरारीलाल पांडे (45) पुत्र अहिबरन लाल की मृत्यु हो गई।

खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां निवासी मुरारीलाल पांडे नगर से वापस घर जा रहे थे। बताया जाता है कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव दतेली बाईपास पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार वालों को देकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: एसएसबी कमांडेंट बोले-तालमेल कायम रखने को नेपाली भाषा का ज्ञान जरूरी

संबंधित समाचार