‘लव जिहाद’ गंभीर समस्या, राज्यों को कार्रवाई करनी चाहिए: भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को लव जिहाद को एक गंभीर समस्या करार दिया और पार्टी शासित राज्यों द्वारा इसके खिलाफ कानून बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया। उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे भाजपा-शासित राज्यों ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाए जाने का इरादा स्पष्ट किया है। विपक्षी दलों ने इसे समाज को …

नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को लव जिहाद को एक गंभीर समस्या करार दिया और पार्टी शासित राज्यों द्वारा इसके खिलाफ कानून बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया। उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे भाजपा-शासित राज्यों ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाए जाने का इरादा स्पष्ट किया है। विपक्षी दलों ने इसे समाज को बांटने की भाजपा की कोशिश बताया है और कहा है कि ऐसा कोई भी कानून संविधान के खिलाफ होगा।

इस सिलसिले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि लव जेहाद गंभीर समस्या है। कई माताओं और बहनों को इसके दुष्परिणाम भी झेलने पड़े हैं। यह राज्य का विषय है और प्रदेश की सरकारों को इसके बारे में कानून बनाना चाहिए। प्रदेश सरकारें इसकी चिंता कर रही हैं और करेंगी भी।

कुछ भाजपा नेताओं की दूसरे धर्म में हुई शादियों का हवाला देकर लव जिहाद के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भगवा पार्टी पर निशाना साधे जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि बघेल को पहले यह बताना चाहिए कि वह जिन वादों के साथ सत्ता में आए थे उनका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे, बेरोजगारी भत्ता देंगे, बोनस देंगे जैसे वादे उन्होंने किए थे। छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से सरकार चल रही है वह कुशासन और भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई है। छत्तीसगढ सरकार और बघेल पर लोगों का विश्वास नहीं है।

संबंधित समाचार