फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव; कारण नहीं हो सका स्पष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। खखरेरू थानाक्षेत्र के बरैचा गांव में शौच क्रिया के लिए जंगल गए लोगों ने महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। फांसी पर लटका महिला का शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरैचा गांव निवासी ज्ञानचंद की शादी डेडाशाही गांव निवासी झूरीलाल की पुत्री रिंकी देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों एक साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि महिला देर शाम खाना पीना खाने के बाद परिजनों के साथ घर में थी। देर रात अचानक महिला घर से गायब हो गई। महिला के गायब होने के बाद परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की। 

इस दौरान सुबह भोर पहर शौच क्रिया के लिए जंगल गए ग्रामीणों ने महिला का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। महिला का शव देख ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई। थोड़ी देर बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं महिला के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें- कानपुर की इन तहसीलों में पत्र भेजकर Avanish Dixit के साथियों की संपत्ति का मांगा ब्योरा...इस मामले में भेजे गये जेल

संबंधित समाचार