अब हर घर करेगा महाकुंभ के जल से स्नान, योगी सरकार ने दिए निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। महाकुंभ अब समाप्त हो चुका हैं। 66 करोड़ लोगो ने संगम में डुबकी लगाकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया हैं। ऐसे में वो लोग जो किसी कारण से इस महाआयोजन में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं तो आप लोग निराश मत होइए क्योकि योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक नयी पहल शुरू कर रही हैं। जिसमे आपको आपके घर पर महाकुंभ का जल डिलीवर होगा। 


योगी सरकार की पहल 

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस पहल की शुरुआत की गई। ताकि कोई भी इस पावन जल में डुबकी लगाने से अछूता न रह जाये। उनके लिए ये एक अनूठा अवसर हैं जो इस महाकुंभ में शामिल नहीं हो पाए। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए 300 से ज्यादा फायरब्रिगेड की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इन गाड़ियों में महासंगम का जल भरकर लोगो के घरो तक इसे डिलीवर किया जायेगा। इस व्यवस्था को कल से ही शुरू कर दिया गया हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने जेल कैदियों को भी महाकुंभ के जल से स्नान का अवसर दिया था। 


300 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों का सचांलन

अग्निशमन अधिकारी का कहना हैं कि महाकुंभ के जल को हर घर तक पहुंचाने के लिए 300 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों का सचांलन किया जा रहा हैं। इन सबकी जल ले जाने की क्षमता अलग हैं। एक दमकल में अधिकतम 5000 लीटर पानी आता है। इसीलिए इन दमकल की गाड़ियों में पानी भरकर भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन जिलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करेगा और उनसे जानेगा कि महाकुंभ में ना आ पाने वाले लोगो तक वे इसे उपलब्ध करवाए। 

 

ये भी पढ़े : Video: Global Investor Summit में मची खाने पर लूट, भूखे लोगो ने मचाया उत्पात

संबंधित समाचार