Video: Global Investor Summit में मची खाने पर लूट, भूखे लोगो ने मचाया उत्पात

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। Bhopal Summit Food मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 -25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Inves or Summit) का आयोजन किया गया था। जहा कई बड़े नामी उद्योगपति शरीक हुए। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर लाखो करोड़ का निवेश करने की घोषणा की। जिसके बाद इसी इवेंट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो हसी का पात्र बनता दिख रहा हैं। 

दरअसल, वायरल वीडियो में ये दिख रहा हैं कि कैसे लोग खाने के स्टॉल पर जमकर भीड़ बढ़ाये हैं। इतना ही नहीं वो इस कदर जूझ रहे हैं जैसे की ये उनके जीवन का आखिरी भोजन हो। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक साइड में लाल टीशर्ट में खड़ा लड़का इन लोगो को ये कहते हुए सुनाई दें रहा हैं कि 'ये हैं भुखमरे जिनको खाने को नहीं मिलता , इनपर फोकस करो।' आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि कैसे लोग अपने आस-पास की चिंता किये बगैर खाने की प्लेट को छीन रहे हैं। इस दौरन तो खींचतान में कई प्लेट टूट भी गई। फिर भी लोगो को इससे कोई फरक ही नहीं पड़ रहा हैं। 

 

विपक्षी पार्टी ने ली वीडियो पर चुटकी 

विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रिया आई हैं। जिसमे ये कहा गया  हैं 'सरकार 30 लाख करोड़ के निवेश की बात करती हैं और यहां इस वीडियो में लोग खाने की प्लेट पर ही टूट पड़ रहे हैं कितना विरोधाभास हैं। क्या इस समिट में इतने गरीब लोग आये है की प्लेट तक लूट ले रहे हैं ? समिट में इतने बड़े उद्योगपति आये और निवेश की बात की। दूसरी तरफ लोग प्लेट लूट रहे हैं। इससे सरकार की छवि पर काफी बुरा असर पड़ता हैं। 

 

ये भी पढ़े : Google ने करा दी करोड़ो यूजर्स की मौज, बड़ी आसानी से करें अपनी पर्सनल INFO डिलीट

 

संबंधित समाचार