Ramadan 2025: सीएम योगी ने रमजान पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रमजान प्रारंभ होने के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘‘इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।’’  

अखिलेश ने दी देशवासियों को माहे रमजान की बधाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों को माहे रमजान की बधाई देते हुए कहा है कि रमजानुल मुबारक माह में हमदर्दी और सब्र की सीख मिलती है। इस माह में अल्लाह अपनी रहमतों और बरकतों की बारिश करता है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि रमजान का मकसद बुराइयों से बचना और नेकियों पर चलना भी है। इसलिए रमजान को नेकियों का मौसम-ए-बहार भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षा और उनके सन्देश को याद करने का यह अवसर है। उनके जीवन से समानता व भाईचारे की शिक्षा लेना और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात