Bareilly: रील में रामायण की चौपाई इस्तेमाल करने पर फंसे यूट्यूबर वसीम सिद्दीकी! साइबर सेल कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के यूट्यूबर वसीम सिद्दीकी की एक रील को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। इस रील में रामायण की चौपाई का प्रयोग किया गया है, जिसे हिंदू संगठनों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। इस संबंध में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी ब्रज प्रांत के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में क्या कहा गया?
हिमांशु पटेल ने अपनी शिकायत में लिखा कि बरेली के यूट्यूबर वसीम सिद्दीकी ने एक रील बनाई है, जिसमें रामायण की चौपाई का प्रयोग किया गया है। यह गलत है और इससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह के कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरेली पुलिस को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

हिंदू संगठन बोले- हिंदू धर्म का बनाया मजाक
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ यूट्यूबर जल्द फेमस होने के लिए भगवान और धार्मिक ग्रंथों का भी मजाक बना रहे हैं। हिमांशु पटेल ने कहा, "इस तरह की हरकतें धार्मिक सहिष्णुता के लिए खतरा हैं और प्रशासन को ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"

साइबर सेल ने शुरू की जांच
हिंदू संगठन की शिकायत के बाद बरेली पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वसीम सिद्दीकी बारादरी थाना क्षेत्र का निवासी है। साइबर सेल इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रील को कितने लोगों ने देखा और इस पर क्या प्रतिक्रियाएं आई हैं।

इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन बनने की उम्मीदों पर फिरा पानी!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन