पीलीभीत: 72 बंदियों ने जेल में रखा रमजान का रोजा, जेल प्रशासन ने कराई इफ्तार की व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। रमजान माह में जिला कारागार के 72 बंदियों ने रोजा रखा है। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से नियमानुसार इंतजाम किए गए हैं।

रमजान माह शुरू हो चुका है। विभिन्न आरोपों में जेल बंद कई बंदी भी रमजान माह में इबादत कर रहे हैं। 72 बंदी रोजा रख रहे हैं, जिसमें कुछ महिला बंदी भी शामिल हैं। रोजा रखकर वह खुदा की इबादत कर रहे हैं। जेल प्रशासन ने रोजा रखने वाले बंदियों के लिए नियमानुसार व्यवस्था की है।

सुबह सहरी के समय उन्हें खजूर, शरबत, बिस्कुट, केला, दूध, दही आदि दिया जा रहा है वहीं, शाम को इफ्तार के समय खजूर के बाद व्यवस्थाओं के हिसाब से उस दिन बनी दाल, सब्जी, चावल और चपाती दी जा रही है। बैरकों में ही नमाज पढ़ रहे हैं।

जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि जेल के 72 बंदी रोजा रख रहे हैं। उनके लिए गाइडलाइन के आधार पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत महिला अस्पताल में भोजन और पानी की खामियां, राज्य महिला आयोग की सदस्य नाराज

संबंधित समाचार