मुरादाबाद: बदला मौसम का मिजाज, दूषित हवा ने लोगों को डराया
मुरादाबाद, अमृत विचार। वही हुआ जिसका डर था। रविवार को शहर के हवा की गुणवत्ता खराब हो गयी। दिन में हवा की एक्यूआई दो सौ के करीब पहुंच गयी। देर रात हवा के झोंकों ने थोड़ी राहत दी और उसके बाद हवा में प्रदूषण का गुणांक 191 हो गया। दिन भर मौसम का मिजाज बदलता …
मुरादाबाद, अमृत विचार। वही हुआ जिसका डर था। रविवार को शहर के हवा की गुणवत्ता खराब हो गयी। दिन में हवा की एक्यूआई दो सौ के करीब पहुंच गयी। देर रात हवा के झोंकों ने थोड़ी राहत दी और उसके बाद हवा में प्रदूषण का गुणांक 191 हो गया। दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा है, इस वजह से लोगों का रहन-सहन बदलता दिखा।
सुबह की ठंड और हवा के झोके से लोगों का सीजन बदलने का एहसास हुआ। लेकिन दिन की धूप से थोड़ी राहत भी दी। रोक के बावजूद शहर में अधिक धुआं देने वाले वाहनों की भरमार रही। रेलवे स्टेशन, करूला, पुराने शहर के साथ कुछ हिस्से में पुलिस की निगरानी नहीं थी। इस वजह से खटारा वाहनों की भीड़ बढ़ गयी।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्र ने अचानक शहरी हवा में प्रदूषण की मात्रा को राहत और सतर्कता के साथ महसूस करने की सलाह दी। बोले, अब ठंड बढ़ने वाली है। ऐसे में इसी तरह के हालात रहेंगे। हवा भारी भारी होने के साथ प्रदूषण की मार सभी पर पडे़गी।
देश के दूषित हवा वाले प्रमुख शहर
शहर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)
गाजियाबाद 288
हिसार 276
दिल्ली 274
जींद 272
ग्रेटर नोएडा 270
फरीदाबाद 234
कानपुर 230
मुरादाबाद 191
गाजियाबाद 236
ग्वालियर 186
आगरा 171
(एक्यूआई स्रोत- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट)
यह है हवा सूचकांक का मानक
00- 050 अच्छा
51-100 संतोषजनक
101- 200 मध्यम
201- 300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-500 गंभीर
