मुरादाबाद: आबकारी की छह टीमें लगाएंगी अवैध शराब पर अंकुश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। अवैध शराब पीने के कारण प्रदेश में बढ़ रही घटनाओं के बाद जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सिविल पुलिस के साथ आबकारी की छह टीमें लगातार अभियान चलाएगी। शराब की दुकानों का भी स्टॉक चेक किया जाएगा। खासतौर पर नदी किनारे के क्षेत्रों में अभियान चलाकर शिकंजा कसने की तैयारी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अवैध शराब पीने के कारण प्रदेश में बढ़ रही घटनाओं के बाद जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सिविल पुलिस के साथ आबकारी की छह टीमें लगातार अभियान चलाएगी। शराब की दुकानों का भी स्टॉक चेक किया जाएगा। खासतौर पर नदी किनारे के क्षेत्रों में अभियान चलाकर शिकंजा कसने की तैयारी है। तीन दिसंबर तक चलने वाले अभियान की प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

जिले में काफी बढ़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। महानगर के अलावा देहात क्षेत्र में चोरी-छुपे कच्ची शराब तोड़ी जा रही है। सिविल लाइंस, कटघर और मुगलपुरा क्षेत्र के कुछ इलाके तो अवैध शराब के कारोबार के लिए बदनाम हो चुके हैं। वहीं मंडल की बात करें तो रामपुर, अमरोहा और सम्भल जिले के तराई इलाकों में कच्ची शराब बन रही है।

इधर कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार अवैध शराब पीने से घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। यही वजह है कि शासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर चार दिन पहले आईजी रमित शर्मा ने मंडल भर के अफसरों संग बैठक करके तीन दिसंबर तक अवैध शराब के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

अभियान के मद्देनजर बनाई छह टीमें
इस आदेश के बाद आबकारी महकमे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्र ने बताया कि छह टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें सिविल पुलिस के साथ मिलकर तीन दिसंबर तक अभियान चलाएगी। सभी सरकारी दुकानों को चेक किया जाएगा। खासतौर पर देसी शराब की दुकानों की चेकिंग होगी। वहीं अवैध शराब के ठिकानों को सूची बद्ध कर लिया गया है।

संबंधित समाचार