मुरादाबाद : महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार फरार, सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
मुरादाबाद। दिनदहाड़े सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जनरल स्टोर पर बैठी महिला से सिगरेट लेने आए दो बाइक सवार युवक गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र मोहरा की मिलक में अग्रवाल जनरल स्टोर पर बैठी अर्चना देवी पत्नी अमरनाथ से दो बाइक सवार युवक सिगरेट लेने के बहाने दुकान पर पहुंचे और मौका पाकर गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते थाना प्रभारी मनीष सक्सेना फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर तहरीर के आधार दो अज्ञात युवकों के लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि सोमवार दोपहर 12.30 बजे के उसके पति अमरनाथ डॉक्टर से अपनी दवाई लेने के लिए गए हुए थे। इस बीच उनकी गैर मौजूदगी में वह दुकान पर अकेली थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक सिगरेट लेने के बहाने दुकान पर आए और गले पर झपटा मारकर डेढ़ तोले की सोने की चेन खींचकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों के पकड़ने के चलते वह गिरकर घायल भी हो गई है। थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि चैट लूटने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर तहरीर के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार घटना का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : ट्रक ने दो बाइक सवार दोस्तों को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत...काम कर अपने घर वापस लौट रहे थे
