कासगंज : ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का दिया जाए मुआवजा, शीघ्र सर्वे कराने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कम्युनिस्ट पार्टी व किसान सभा ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना

कासगंज, अमृत विचार। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी एवं किसान सभा ने तीन दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि व तेज हवाओं के कारण बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। जिला मुख्यालय पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

किसान सभा के जिला सचिव सुनील सिंह ने कहा कि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण किसानों की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। गेहूं की फसल बर्बाद हुई है। वहीं सरसों की फसलें भी ओलावृष्टि से नष्ट हुई है। मटर सहित अन्य फसलों में भी खासा नुकसान हुआ है। इन फसलों के बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान बृजलाल भारती, सुनील सिंह, राजकुमार कुशवाहा, विजय प्रताप, प्रमोद कुमार आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान गोवर्धन सिंह, विकास कुशवाहा, चंद्रपाल, बनवारी लाल, पोखी, पन्नालाल, जीवाराम, रामावतार, संतोषी, धनीराम, राजेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - कासगंज: पूजा करने वराह मंदिर पहुंचे सांसद देवेश, बोले- तीर्थ नगरी के विकास के लिए उठाते रहेंगे आवाज

संबंधित समाचार