Kanpur: पत्नी ने इंस्टा पर पोस्ट की ननद की तस्वीरें, की अभद्र टिप्पणी, पति के विरोध करने पर धमकाया, FIR दर्ज
कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थानाक्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम में पति पत्नी में विवाद के बाद न्यायालय में मामला चला गया तो पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर ननद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कई अभद्र टिप्पणियां की। पति ने विरोध किया तो भाई-बहन ने धमकाया। पीड़ित ने नौबस्ता थाने में पत्नी व साले पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हंसपुरम आवास विकास निवासी युवक ने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी। हालांकि, अनबन के चलते दो साल से न्यायालय में मामला चल रहा है। आरोप लगाया कि समाज में परिवार को बदनाम करने के लिए पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर डाल कर अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं। जिससे मानसिक रूप से परिवार परेशान है। इस संबंध में नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
