अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा- हम 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि उनकी पार्टी 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएगी। सपा प्रमुख यादव ने सोमवार शाम ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हम 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएंगे और हर बालिका, युवती, नारी को सबल बनाएंगे!’’ 

अखिलेश यादव ने इसी पोस्ट में तीन मिनट 47 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें महिलाओं की चुनौतियों और 2027 में सपा की सरकार बनने पर उम्मीद जगाते दृश्य देखे जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। यादव अब निरंतर अपनी सभाओं और बयानों में दावा करते हैं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें:-Laureus World Award: लॉरियस वर्ल्ड अवार्ड के लिए नामित हुए ऋषभ पंत, सचिन इसे जीतने वाले एकमात्र भारतीय

संबंधित समाचार