ED की बड़ी कार्रवाई: SDPI के प्रमुख एमके फैजी को किया गिरफ्तार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. फैजी को धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि फैजी को सोमवार रात दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया।

 एसडीपीआई की स्थापना 2009 में हुई थी और इसे पहले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जोड़ा जाता था, जिसे कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था। एसडीपीआई ने हालांकि पीएफआई से इस तरह के किसी भी संबंध से इनकार किया है और खुद को एक स्वतंत्र संगठन बताया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

यह भी पढ़ें:-Laureus World Award: लॉरियस वर्ल्ड अवार्ड के लिए नामित हुए ऋषभ पंत, सचिन इसे जीतने वाले एकमात्र भारतीय

संबंधित समाचार