मुरादाबाद : तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत...दूसरा गंभीर रूप से घायल
मृतक सतवीर सिंह का फाइल फोटो
मुरादाबाद। मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे के बिलारी थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर थाने ले आई है।
जानकारी के अनुसार, दो स्कूटी सवार युवक गांव इमरतपुर से खेत से काम करके वापस अपने घर हाथीपुर लौट रहे थे। तेवरखास के पास पहुंचने पर मंगलवार दोपहर मुरादाबाद की और से आ रहे कैंटर ने दूसरे वाहन से ओवरटेक करने के चलते स्कूटी में टक्कर मार दी। सतवीर सिंह 55 वर्ष निवासी ऋषिपुरम की मौके पर मौत हो गई। सुधीर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी हाथीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। इसके बाद भीड़ इक्कट्ठा हो गई। मृतक सतवीर सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मच हुआ है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : तेज आवाज व शोर से बचें, आवश्यकता पर ही करें मोबाइल का प्रयोग...चिकित्सकों ने दी सलाह
