चित्रकूट में पिकअप की वाहन से टक्कर: चार की मौत व 10 घायल, घटनास्थल पर DM, SP समेत अन्य अफसर पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। चित्रकूट में बुधवार सुबह पिकअप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार लोग नीचे गिर गये। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गये। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी लगते ही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली। 

यह हुए घायल 

1- मुन्नी पुत्री सुनील कुमार 16 निवासी चंदना मध्य प्रदेश 
2- वंदना पत्नी सागर 35 निवासी सरवाई जिला छतरपुर मध्य प्रदेश
 3- सपना पुत्री निलेश 19 बांदा
 4- शकुंतला पत्नी नील चंद्र 45 निवासी कालिंजर बांदा
 5- कुसुम पत्नी हरिराम निवासी कालिंजर बांदा
6-श्री केशन पुत्र भैया लाल 50 निवासी सडा बांदा  
7- भोले पुत्र हरिराम 35 निवासी कालिंजर बांदा
8- केसर पुत्री केशन 35 कालिंजर बांदा
 9- वर्षा पुत्री संजय कुमार निवासी नेकेनी बांदा
 10- कार्तिक पुत्र राजकुमार निवासी पन्ना मध्य प्रदेश

इनकी हुई मौत

1- कुसुम पत्नी हरिराम 52 वर्ष
 2- केसर पत्नी केशन 
3- मन्नू पुत्री सुनील 14 वर्ष निवासी चंद्रला थाना छतरपुर मध्य प्रदेश
 4- सपना पुत्री केशन 

ये भी पढ़ें- Security review meeting : भाईचारे और सौहार्दपूर्वक मनाया जाए पर्व, होली और गंगामेला में बरती जाए सुरक्षा 

संबंधित समाचार