Kanpur: जिलाबदर होने के बाद भी अजय ठाकुर घूम रहा शहर में, होगी गिरफ्तारी; गर्लफ्रेंड के जन्मदिन में निकाली थी कारों की टोली...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थानाक्षेत्र में एक एकेडमी के उद्घाटन में जिलाबदर गैंगस्टर अजय ठाकुर लाव लश्कर के साथ पहुंचा था। जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने जांच बैठा दी है। उनका कहना है कि जिलाबदर होने के बावजूद वह इलाके में घूम रहा है। वीडियो की जांच कर गिरफ्तारी की जाएगी। 

अजय ठाकुर का जनवरी में भी वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए कारों का काफिला लेकर निकलता हुआ दिखाई दिया था। उसको पकड़ने के लिए गोविंद नगर और बर्रा पुलिस उसके घर पहुंची तो वह उनसे भिड़ गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से वह जमानत पर बाहर आया। अजय ठाकुर का सोमवार को नया वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो स्वयं उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। 

इसमें उसके साथ कई लोग नजर आ रहे हैं। मंगलवार को प्रकाशित हुई खबरों के भी उसने अपने वाट्सएप स्टेटस पर बड़ी शान से लगाया। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने कहा कि वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिलाबदर होने के बाद भी वह यहीं घूम रहा है तो यह गलत है। उसकी गिरफ्तारी होगी।

लूट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की नहीं हुई गिरफ्तारी 

काकादेव थानाक्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने मछली कारोबारी को तमंचे की बट मारकर 32 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। विजय नगर शापिंग कांप्लेक्स निवासी मछली कारोबारी नितिन वर्मा 21 फरवरी को देर रात दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। 

तभी कल्याणपुर आवास विकास निवासी हेमंत कुमार उर्फ गोलू पंजाबी,अश्वनी यादव और शास्त्री नगर निवासी साथी हिस्ट्रीशीटर व टापटेन अपराधी हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता ने उनसे सिगरेट, गिलास लाने को कहा इस पर नितिन ने मना कर दिया था। इस पर आरोपियों ने उन्हें डंडे से पीटा और गोलू पंजाबी ने तमंचे की बट मार दी। हिस्ट्रीशीटर मोनू नेता ने 32 हजार रुपये लूट लिए थे। काकादेव इंस्पेक्टर ने बताया कि लखनऊ में आरोपियों की लोकेशन मिली है। तलाश में दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur में LKG की छात्रा से दुष्कर्म...चार्जशीट दाखिल: परिजनों से बच्ची बोली थी- म्यूजिक टीचर बाथरूम में ले जाकर गलत हरकत करते

संबंधित समाचार