यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के कई सवालों के जवाब दिए। कुछ प्रश्नों को लेकर विपक्ष ने हंगामा काटा।
महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन हर व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर छा गया, जो वर्षों तक लोगों को याद रहेगा। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक अनुष्ठान के अनुशासन को विदेशी मीडिया ने भी सराहा। लेकिन हमारे यहां कुछ लोग महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार में लगे रहे। ये उनकी सोच थी।
18 फरवरी से शुरु हुआ विधानसभा का बजट सत्र दस कार्य दिवसों में संपन्न हुआ जिसमें सदन की कार्यवाही 73 घंटा 19 मिनट चली। इस दौरान किन्ही कारणों से तीन घंटा 36 मिनट सभा स्थगित रही जबकि 69 घंटा 43 मिनट सदन की कार्यवाही चली।
सत्र के दौरान सरकार ने 20 फरवरी को आठ लाख आठ हजार करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखा और सत्र के अंतिम दिन बुधवार को बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सत्र के दौरान 25 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी सदस्यों के लिये रात्रिभोज का आयोजन किया था।
ये भी पढ़ें- सपा विधायक पर भड़के सीएम योगी, बोले-यहां भेजिए, इलाज कर देंगे!
