कासगंज: आदमखोर कुत्तों के आतंक से दहशत...एक मासूम की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कासगंज, अमृत विचार। जिले में आदमखोर कुत्तो के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। तीन दिन में छह वर्षीय बच्चे की नोंच-नोंच कर जान ले ली, जबकि एक ग्रामीण सहित दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार हिंसक हो रहे कुत्तों से ग्रामीण दहशत में है। उन्होंने जिला प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है।

अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव तोड़लपुर में मंगलवार की शाम छह बजे 16 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री रामसिंह और उसकी चचेरी बहन 17 वर्षीय अर्चना पुत्री तेज सिंह दोनों गांव के बाहर कंडे लेने के लिए जा रही थी, तभी आदम खोर कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। किशोरियां की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल दो किशोरियों को बचाया। दोनों किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बुधवार की सुबह आठ बजे के लगभग कुत्तों ने इसी गांव निवासी 45 वर्षीय सोवरन सिंह पुत्र लालाराम पर हमला बोल दिया। वह भी बुरी तरह से घायल हो गए। सोवरन सिंह ने बताया कि वह सुबह उठकर खेत पर जा रहे थे, तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें भी परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर आदमखोर के कुत्तो के आतंक से ग्रामीण दहशतजदा हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आदमखोर कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इन कुत्तों को समय रहते काबू में नहीं किया गया, तो कुत्ते किसी ओर की भी जान ले सकते हैं। 

तीन दिन पहले बच्चे की हो चुकी है मौत
तीन दिन पहले सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला वभूति निवासी कुलदीप के छह वर्षीय बेटी संध्या को कुत्तों ने घेर कर हमला बोल दिया था। बच्ची की नोंच नोंच कर जान ली। संध्या घर में एकलौती बेटी थी। घटना को लेकर उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उस वक्त भी ग्रामीणों ने आदमखोर कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग  की थी, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। सीवीओ डॉ. विजयवीर चंद्रयान ने बताया कि आवारा कुत्तों को मीट या फिर कोई ऐसी चीजें न डालें। जिससे वह उसके आदी न हो जाएं। ऐसे में वह कुत्ते हिसंक होकर कमजोर लोगों को अपना निवाला बनाने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें - कासगंज: पछुआ हवाओं ने बढ़ाईं गेहूं के किसानों के माथे पर चिंता

संबंधित समाचार