इटावा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- पार्टी यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर कर रही चुनाव लड़ने की तैयारी, ये भी कहा...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार की शाम महेवा ब्लाक के ग्राम राहतपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के घर पर उनके चाचा मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भविष्य में विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर पूरी तैयारी से लड़ेगी। वर्तमान में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा की सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं। ब्लाक से लेकर जिला व प्रदेश स्तर तक संगठन की तैयारी की है। राय ने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री से सवाल है कि संघ के सर्वोच्च पद पर मोहन भागवत है, सबसे बड़े हिंदूवादी संगठन अपने आप को मानते हैं, उनके सरसंघचालक मुखिया कुंभ में नहीं आए, इसका भी जवाब हिंदुस्तान की जनता को देना पड़ेगा। 

राय का राहतपुर गांव से इटावा जाते समय पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव सतीश नागर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस के मलखान सिंह यादव, प्रांतीय नेता आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में इटावा औरैया के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur में बदमाशों ने अस्पताल जा रहे युवक को लूटा-पीटा, जान से मारने की दी धमकी

 

संबंधित समाचार