बाराबंकी: किराया मांगा तो महिला पुलिसकर्मी ने दिखाया रौब, वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक के मांगने पर किराया नहीं दिया। वीडियो बनाने लगा तो वह तपाक से पुलिस चौकी के अंदर चली गईं।

वायरल वीडियो के अनुसार महिला पुलिसकर्मी एक ऑटो पर बैठी। चालक ने उसे गंतव्य तक पहुंचा दिया। वहां पर चालक ने किराया मांगा तो महिला कर्मी ने खाकी का रौब दिखाना शुरु कर दिया। ऑटो चालक ने जब इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो महिला पुलिसकर्मी ने उसे डांटते हुए सिविल लाइन पुलिस चौकी के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। 

ऑटो चालक का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इस महिला पुलिसकर्मी ने पहले भी बिना किराया दिए सफर किया है। वायरल हुए वीडियो में महिला पुलिसकर्मी का चेहरा स्टाल और धूप के चश्मे से ढका हुआ है, जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। इस तरह की घटनाएं पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगाने का काम करती हैं। हालांकि अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार