बाबूलाल मरांडी को झारखंड में भाजपा विधायक दल का नेता किया गया नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को धनवार क्षेत्र से विधायक बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में अपने विधायक दल का नेता नियुक्त किया। यहां एक बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मरांडी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। 

भाजपा ने झारखंड में विधायक दल के नेता के चयन के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के अध्यक्ष के. लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। 

ये भी पढ़ें- योगी सरकार ने किन दस महापुरुषों के नाम पर शुरू की योजनाएं, क्या है इनका प्रभाव

संबंधित समाचार