रूस ने जेलेंस्की के गृहनगर में दागी बैलिस्टिक मिसाइल, चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर में रात के समय एक होटल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जेलेंस्की ने कहा कि मध्य यूक्रेन के क्रीवी रीह में स्थित होटल पर हुए हमले से ठीक पहले यूक्रेनी, अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों सहित एक मानवीय संगठन के स्वयंसेवक अंदर घुसे थे।

उन्होंने हालांकि नहीं बताया कि ये लोग उन 31 घायलों में शामिल थे या नहीं। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर रातभर में 112 शाहिद और दो बैलिस्टिक इस्केंडर मिसाइलें दागीं।

ये भी पढ़ें- लंदन में खालिस्तान चरमपंथियों ने विदेश मंत्री के काफिले को बनाया निशाना, भारत ने की निंदा

संबंधित समाचार