संभल: दारोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जिले की नगर कोतवाली में तैनात दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सोमवार को बताया कि इस वक्त सम्भल नगर कोतवाली में तैनात दारोगा कृष्ण वीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रिश्वत लेते …

संभल, अमृत विचार। जिले की नगर कोतवाली में तैनात दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सोमवार को बताया कि इस वक्त सम्भल नगर कोतवाली में तैनात दारोगा कृष्ण वीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रिश्वत लेते हुए दिख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस पर दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार