अयोध्या: पावरस्टार पवन सिंह के भोजपुरी गानों पर झूमे दर्शक, थिरकते नजर आए फैंस

अयोध्या: पावरस्टार पवन सिंह के भोजपुरी गानों पर झूमे दर्शक, थिरकते नजर आए फैंस

रुदौली/मवई, अयोध्या, अमृत विचार। माँ कामाख्या धाम में आयोजित महोत्सव में गुरुवार रात भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह देर रात पहुंचे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पवन सिंह के फैन पहुंचे और भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आए। मंच पर आते ही पवन सिंह ने पहले भजन से शुरुआत की। इसके बाद अपने फेमस गानों और "लॉलीपॉप" और "लुलिया" से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। 

भीड़ पवन से उनके हिट भोजपुरी गानों को प्रस्तुत करने का आग्रह कर रही थी। इस दौरान पवन सिंह ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि यहां आना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि रामलला की धरती पर आना निश्चित रूप से उनके लिए सरयू मईया का बुलावा है। अपनी प्रस्तुति के दौरान स्टार पवन सिंह ने कई चर्चित डायलॉग भी सुनाए। इस दौरान युवाओं का जोश पूरे पंडाल में हिलोरें मारता रहा। 

आलम यह रहा कि सुरक्षा कर्मियों को संभालने में पसीने बहाने पड़े। विधायक रामचंद्र यादव, न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी 'मोनू', डॉ. कुलदीप सिंह यादव समेत तमाम गणमान्य लोग पहली भोजपुरी नाइट का आनंद लेते रहे। इससे पहले सुपरस्टार पवन सिंह ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें- मॉडल से साध्वी बनी हर्षा रिछारिया ने किया रामलला का दर्शन-पूजन, युवाओं को लेकर कही यह बात